Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

भाजपा ने मनाया संविधान गौरव दिवस

2 min read
28 4

-बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

अनोखा तीर, हरदा। भारत के संविधान गौरव दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात कमल कुंज भाजपा कार्यालय में भारत के संविधान पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। साथ ही जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता आर.के. यादव एवं जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष संदीप पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री एवं संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम के जिला संयोजक बसंत सिंह राजपूत, जिला महामंत्री राजेश गोदारा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी, जिला मंत्री प्रीति गहलोत, महिला मोर्चा अध्यक्ष योगमाया शर्मा, टिमरनी नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष नीतेश बादर, बंशीलाल पवार, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष भगवानदास दोगने, किसान मोर्चा अध्यक्ष दिलीप गौर, सौरभ तिवारी, राहुल पूनिया, सागर तिवारी, अमित चार, राहुल डागा, संदीप राठौर सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संविधान की गरिमा एवं नागरिक कर्तव्यों का पालन जरूरी
मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता आर.के. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अथक परिश्रम और विद्वत्ता के साथ देश को संविधान प्रदान किया। हम सभी का दायित्व है कि संविधान की गरिमा एवं उसके मूल्यों का सम्मान करें तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए जिला महामंत्री एवं संविधान गौरव दिवस के जिला संयोजक बसंत सिंह राजपूत ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उनके अथक प्रयासों और संविधान सभा के सतत परिश्रम से हमें विश्व का एक महत्वपूर्ण लिखित संविधान प्राप्त हुआ। संविधान निर्माण की प्रक्रिया में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा।
संविधान की उद्देशिका का किया वाचन
कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री राजेश गोदारा ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। सभी उपस्थितजनों ने संविधान के मूल्यों, आदर्शों एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।  संगोष्ठी का सफल संचालन जिला मंत्री अखिलेश बांके ने किया तथा अंत में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष योगमाया शर्मा ने उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply