Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

छीपाबड़ पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

1 min read
13 12

अनोखा तीर, छीपाबड़। थाना छीपाबड़ पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना छीपाबड़ के अप.क्र. 586/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के फरार आरोपी प्रदीप उर्फ गब्बर पिता ओमप्रकाश यादव उम्र 30 साल निवासी ग्राम मांदला के ग्राम मांदला में होने की सूचना मुखबिर के द्वारा प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर विधिवत पंचों के समक्ष गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय पीआर हेतु पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जिससे अवैध शराब की तस्करी से जुड़े अन्य तथ्यों के बारे में पूछताछ की जा सके। उक्त प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) खिरकिया अश्वनी कुमार के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी छीपाबड़ निरीक्षक संतोष सिंह चौहान, सउनि संजय सिंह ठाकुर, आर. उदयभान गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply