Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

खेतों में की गई मछुंदरी माई की पारंपरिक पूजा, अच्छी फसल की कामना

2 min read
04 9

अनोखा तीर, टिमरनी। रबी सीजन की बुवाई के बाद क्षेत्र के किसानों ने खेतों में मछुंदरी माई की पारंपरिक पूजा बड़े श्रद्धा भाव से की। सुबह से ही किसान परिवार सहित अपने-अपने खेतों पर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर अच्छी पैदावार की कामना की। यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है, जिसे किसान आज भी पूरी आस्था के साथ निभाते हैं।
परंपरा और आस्था : किसान बुवाई के बाद धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए यह विशेष पूजा करते हैं। मान्यता है कि धरती माता ही अन्नदाता हैं, इसलिए बुवाई के बाद उनकी पूजा कर आशीर्वाद लिया जाता है। पूजा में हल्दी, कुमकुम, अक्षत, फूल, गुड़-चावल और नारियल चढ़ाया जाता है।
फसल का अनुमान : पूजा के दौरान खेत में ही दूध उबाला जाता है। दूध के उबलने और गिरने की दिशा के आधार पर किसान आगामी फसल की पैदावार और बारिश का पारंपरिक अनुमान लगाते हैं। बुजुर्ग किसानों का कहना है कि यह अनुभव आधारित परंपरा वर्षों से सटीक साबित होती आई है और गांव में इस पर गहरी आस्था है।  इस अनुष्ठान के माध्यम से किसान खेती के दौरान जमीन की जुताई और बुवाई में हुई अनजाने गलतियों के लिए धरती माता से क्षमा मांगते हैं। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने मिलकर सुख-समृद्धि की कामना की।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply