Skip to content
Friday, 20 November 2026
हरदा

सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुआ स्नेह उत्सव दादा-दादी के नाम

3 min read
12

 

13 7

अनोखा तीर, हरदा। सरस्वती शिशु मंदिर हरदा में दादा-दादी एवं नाना-नानी के सम्मान में एक भव्य एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक पांडे एवं नर्मदा पांडे तथा कैलाश पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दीपक पांडे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक एवं आत्मीय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए, जिनमें बच्चों की रचनात्मकता एवं उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रति प्रेम, सम्मान और उनके जीवन में महत्व को दर्शाती एक सुंदर नाटिका तथा मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण दादा-दादी एवं नाना-नानी के जीवन के अनुभवों को साझा करना रहा। उनके अनुभवों और विचारों ने नई पीढ़ी को संस्कार, पारिवारिक परंपराओं एवं जीवन मूल्यों की महत्वपूर्ण सीख दी। साथ ही उनके लिए रोचक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें उत्साहपूर्वक सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता दीपक पांडे ने अपने उद्बोधन में दादा-दादी एवं नाना-नानी के परिवार और बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके अनुभवों, संस्कारों एवं स्नेह को अनमोल धरोहर बताया। कार्यक्रम केसरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुआ स्नेह उत्सव दादा-दादी के नाम
फोटो – 12-13
अनोखा तीर, हरदा। सरस्वती शिशु मंदिर हरदा में दादा-दादी एवं नाना-नानी के सम्मान में एक भव्य एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक पांडे एवं नर्मदा पांडे तथा कैलाश पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दीपक पांडे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक एवं आत्मीय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए, जिनमें बच्चों की रचनात्मकता एवं उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रति प्रेम, सम्मान और उनके जीवन में महत्व को दर्शाती एक सुंदर नाटिका तथा मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण दादा-दादी एवं नाना-नानी के जीवन के अनुभवों को साझा करना रहा। उनके अनुभवों और विचारों ने नई पीढ़ी को संस्कार, पारिवारिक परंपराओं एवं जीवन मूल्यों की महत्वपूर्ण सीख दी। साथ ही उनके लिए रोचक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें उत्साहपूर्वक सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता दीपक पांडे ने अपने उद्बोधन में दादा-दादी एवं नाना-नानी के परिवार और बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके अनुभवों, संस्कारों एवं स्नेह को अनमोल धरोहर बताया। कार्यक्रम के अंत में शिशु वाटिका प्रमुख बबिता सेवारिक ने सभी अतिथियों, दादा-दादी, नाना-नानी एवं उपस्थित अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लगभग 115 अभिभावक उपस्थित हुए। यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पीढ़ियों के बीच प्रेम, अपनत्व, सम्मान और संस्कारों के सुंदर सेतु का प्रतीक बना। बच्चों ने अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रति प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त कर सभी के हृदय को भावविभोर कर दिया। अंत में शिशु वाटिका प्रमुख बबिता सेवारिक ने सभी अतिथियों, दादा-दादी, नाना-नानी एवं उपस्थित अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लगभग 115 अभिभावक उपस्थित हुए। यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पीढ़ियों के बीच प्रेम, अपनत्व, सम्मान और संस्कारों के सुंदर सेतु का प्रतीक बना। बच्चों ने अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी के प्रति प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त कर सभी के हृदय को भावविभोर कर दिया।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply