अनोखा तीर, हरदा। जिला स्वास्थ्य समिति एवं राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला जेल, हरदा में बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु टी.बी., एड्स एवं कुष्ठ रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला क्षय अधिकारी, डॉ. मृत्युंजय सिंह गहलोत एवं टीम द्वारा जेल में सभी बंदियों की टीबी, एड्स व कुष्ठ रोग संबंधी जांच कर आवश्यक सलाह दी गई। इस दौरान चिन्हित मरीजों के सैम्पल लिए गए। साथ ही सभी मरीजों को नि:शुल्क उपचार हेतु दवाएं उपलब्ध कराई गई।
जिला जेल में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन







