Skip to content
Friday, 20 November 2026
हरदा

पहर फाउंडेशन ने वनग्राम बड़वानी में मनाया बाल दिवस

2 min read
02 7

-बच्चों ने खेल और गतिविधियों में लिया हिस्सा

अनोखा तीर, रहटगांव। पहर फाउंडेशन द्वारा बाल दिवस सप्ताह (14 से 20 नवंबर) के तहत वनग्राम बड़वानी, खुमी में बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटना, खेल गतिविधियों के माध्यम से उनसे संवाद करना और उनके मन की बातों को जानना था। कार्यक्रम में 3 से 29 वर्ष तक के बच्चे और युवा साथी शामिल हुए। शुरुआत में सभी बच्चों का स्वागत किया गया और परिचय के माध्यम से एक-दूसरे को जानने का अवसर मिला। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन होता है। उन्हें बच्चों से विशेष लगाव था, इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में बच्चों के साथ सही और गलत से जुड़ा एक रोचक खेल कराया गया। इसमें पेड़ लगाना, गांव को साफ रखना, सभी बच्चों का स्कूल जाना और एक-दूसरे की मदद करना जैसे विषयों पर सवाल पूछे गए। बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी बात रखी और गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद सभी बच्चों ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को केक व चॉकलेट बाँटकर बाल दिवस की खुशियाँ मनाईं। कार्यक्रम के दौरान पहर टीम से जुड़े युवा साथियों ने भी सहयोग किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों के साथ खुलकर बातचीत करने, उनकी पसंद-नापसंद समझने और उनकी बातों को सुनने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि बच्चों के जीवन में पढ़ाई के साथ खेल, मनोरंजन और अपनी बात कहने के अवसर भी बहुत जरूरी हैं।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply