Skip to content
Friday, 20 November 2026
हरदा

ग्राम झाड़बीड़ा में किसान चौपाल आयोजित

2 min read
30 5

-किसानों को रबी फसलों के बेहतर प्रबंधन एवं नरवाई नियंत्रण की दी जानकारी

अनोखा तीर, हरदा। जिले के विकासखंड टिमरनी के ग्राम झाड़बीड़ा में किसानों को कृषि एवं सहायक गतिविधियों से संबंधित तकनीकी मार्गदर्शन देने तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में कृषि एवं कृषि अभियांत्रिकी, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, जल संसाधन, सहकारिता तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। किसान चौपाल में कृषि विभाग द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को रबी फसलों के बेहतर प्रबंधन के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। कृषकों को मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता योजना के तहत मिट्टी का नमूना एकत्रित करने की सही विधि बताई गई। साथ ही मिट्टी की जांच कराने के बाद प्राप्त अनुशंसा के अनुसार रबी फसलों में संतुलित पोषण प्रबंधन करने की सलाह दी गई। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत मिनी स्प्रिंकलर, स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली सहित विभिन्न आधुनिक सिंचाई यंत्रों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही रबी फसलों की उन्नत कृषि कार्यमाला के बारे में विस्तार से बताया गया। चौपाल में नरवाई प्रबंधन पर विशेष जोर देते हुए किसानों को हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम, स्ट्रा रीपर, बेलर एवं ट्रैक्टर चलित अन्य कृषि यंत्रों की उपयोगिता और उनके माध्यम से फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन की जानकारी दी गई। किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लाभ बताते हुए कृषि में बढ़ती लागत को कम करने के विभिन्न उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां अपनाने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply