अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस जिला कार्यालय पर देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती मनाई गई, जिस दौरान राष्ट्र के लिए उनके द्वारा किए गए योगदानों को याद कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। उनके द्वारा भारत के प्रधानमंत्री रहते 1969 में 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण जिससे ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचीं, पूर्व रियासतों के शासकों को मिलने वाले शाही भत्तों और विशेषाधिकारों की समाप्ति की, भारत को खाद्य संकट से दूर करने और अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरित क्रांति को बढ़ावा दिया, सिंचाई और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा दिया गया, प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत बाघों की घटती आबादी को बचाने और उनके प्राकृतिक आवासों को बचाने के लिए की, सिक्किम का भारत में एकीकरण, 1974 में पोखरण परमाणु परीक्षण और अंतरिक्ष कार्यक्रम को बढ़ावा, गांव के लोगों तक एजुकेशनल प्रोग्राम पहुंचाने के लिए सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम की शुरुआत एवं गरीबी उन्मूलन और रोजगार सृजन योजना की शुरुआत उन्हीं की देन है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच भारत का पक्ष रखना और देश की सुरक्षा से जुड़े फैसले निर्णायक भूमिका और बांग्लादेश का गठन। कठिन परिस्थितियों में बड़े और कड़े फैसले लेने की शैली, युद्ध के दौरान नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय दबावों के बीच दृढ़निश्चय से वे आयरन लेडी ऑफ इंडिया कहलाईं। इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष आशुतोष कोठारी ने पुष्पहार व शाल-श्रीफल भेंट कर महिलाओं का सम्मान किया। इंदिरा गांधी जयंती कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष आशुतोष कोठारी, संगठन महासचिव गोविंद सूरमा, जिला उपाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भूपेश पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं समाजसेवी उषा गोयल, सुप्रिया पटेल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमिला ठाकुर, पूर्व पार्षद रैना पालीवाल, सेवादल महिला जिला अध्यक्ष सोनम पाल, विजय सिंह सूरमा, इकबाल अहमद, जिला महामंत्री अनिल दुबे, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, दिनेश यादव, आदित्य गार्गव, हरिमोहन शर्मा, महेश मालवीय, प्रवीण जयसवाल, संदीप गौर, रमेश सोनकर, संजय अग्रवाल, संजय गोयल, गोरेलाल सिसोदिया, गौतम पटेल, सुमित ओनकार, ब्रज सारण, दिनेश मालवीय सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर किया माल्यार्पण







