अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला हरदा की नवीन कार्यकारिणी में प्रतीक शर्मा को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पाल द्वारा 18 नवंबर को जारी नियुक्ति के अनुसार प्रतीक शर्मा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। प्रतीक शर्मा को युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के करीबी माना जाता है। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता और डिजिटल माध्यमों की समझ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में वे संगठन की गतिविधियों, कार्यक्रमों और पार्टी की नीतियों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही संगठन की डिजिटल उपस्थिति को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी। उनकी नियुक्ति पर युवा साथियों, शुभचिंतकों एवं विभिन्न लोगों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
प्रदेश कार्यकारिणी के करीबी प्रतीक शर्मा को हरदा युवा मोर्चा में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी







