अनोखा तीर, हरदा। भाजपा युवा मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें युवा नेता राहुल सिंह पूनिया को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। राहुल पूनिया का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से संपर्क रहा है। विद्यार्थी जीवन से ही उन्होंने संगठन के लिए काम किया है। पूर्व में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा हंडिया में मंडल अध्यक्ष पद पर रहे। मंडल अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम किया। इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष रहे और अब संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा है। राहुल पूनिया की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल पूनिया जमीन से जुड़े, अनुशासित और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में जिले में युवा मोर्चा और मजबूत होगा। राहुल पूनिया ने नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व, जिला अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। युवाओं को संगठन से जोड़ना, बूथ को मजबूत करना और पार्टी की रीति-नीति को गांव-गांव तक पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी।
राहुल सिंह पूनिया बने भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री







