अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय बस स्टैंड के पास स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालक छात्रावास में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सक डॉ. पीएन छलोत्रे ने छात्रावास के 100 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टर ने विद्यार्थियों से उनके स्वास्थ्य और दैनिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा की। साथ ही स्वस्थ रहने, स्वच्छता बनाए रखने और बेहतर दिनचर्या अपनाने के लिए जरूरी सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस अवसर पर सहायक वार्डन आरएल रावत सहित छात्रावास का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
बालक छात्रावास में 100 विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण







