Skip to content
Friday, 20 November 2026
हरदा

भगवती बहन की पुण्य स्मृति में नेत्र सेवा का महाअभियान

2 min read

-170 की जांच, 50 का होगा नि:शुल्क ऑपरेशन
अनोखा तीर, हरदा। ब्रह्मकुमारी की पूर्व संचालिका बीके भगवती बहन जी के पांचवें पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर ओम शांति भवन, छिपानेर रोड हरदा में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन शंकरा आई हॉस्पिटल, इंदौर के सौजन्य से किया गया, जिसमें हरदा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज आंखों की जांच कराने पहुंचे। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम द्वारा कुल 170 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया गया। जांच के दौरान मोतियाबिंद के ऑपरेशन की आवश्यकता वाले 50 मरीजों का चयन कर उन्हें नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए इंदौर स्थित शंकरा आई हॉस्पिटल भेजा गया। मरीजों के इंदौर आने-जाने की व्यवस्था भी नि:शुल्क की गई। इस अवसर पर बीके राजेश भाई, बीके कपिल भाई, बीके किरण बहन एवं बीके ललित भाई उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर में आए मरीजों का उत्साहवर्धन किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं को मानवता की सच्ची सेवा बताया। कार्यक्रम के माध्यम से दिवंगत बीके भगवती बहन जी की पुण्य स्मृति को सेवा कार्यों के रूप में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिविर में आसपास के गांवों से आए मरीजों ने इस नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लिया और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply