अनोखा तीर, हरदा। राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह शासकीय महाविद्यालयीन बालक छात्रावास हरदा में बिरसा मुंडा जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिरसा मुंडा की गौरव गाथा एवं देश के प्रति जननायकों के योगदान विषय पर जनजातीय नृत्य, रंगोली, चित्रकला, निबंध आदि का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्र आकाश ने प्रथम, निबंध में विनोद चौहान, चित्रकला में जितेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तथा आदिवासी लोकनृत्य में छात्र लेदासिंह व उनके समूह ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन करने पर सभी ने सराहा। विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को छात्रावास अधीक्षक शंभूदयाल पनागरे द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान छात्रावास के छात्र उपस्थित रहे।
बिरसा मुंडा जयंती पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित







