Skip to content
Friday, 20 November 2026
हरदा

आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस की हरदा में नई शाखा शुरू

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। आदित्य बिड़ला कैपिटल की सहायक कंपनी आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए हरदा में नई शाखा शुरू की है। इसके साथ ही प्रदेश में कंपनी की शाखाओं की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। शाखा के शुभारंभ पर कंपनी द्वारा विशेष ऑफर दिया जा रहा है। इसके तहत ग्राहकों को शून्य लॉगिन शुल्क और 50 लाख रुपए तक के होम लोन की तत्काल स्वीकृति मिलेगी। यह ऑफर 17 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगा। कंपनी का उद्देश्य स्थानीय लोगों को घर खरीदने, निर्माण और मरम्मत के लिए आसान आवास ऋण सुविधा उपलब्ध कराना है।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply