Skip to content
Friday, 20 November 2026
हरदा

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान

2 min read
01 10

-भारती विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम बालिकाओं ने ली शपथ

अनोखा तीर, हरदा। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बुधवार को भारती विद्या मंदिर हरदा में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला बाल विकास से पर्यवेक्षक पूजा चौहान द्वारा बताया गया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य को भी बर्बाद कर देता है। 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह करना बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत दंडनीय अपराध है, जिसमें 2 वर्ष तक की सजा और 1 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। उपस्थित सभी को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें बताया गया कि कम उम्र में विवाह होने से लड़कियों में कुपोषण, एनीमिया, प्रसव के दौरान जटिलताएं और शिक्षा से वंचित रहने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। साथ ही बच्चों के अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई। व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में बताया गया। उपस्थित बालिकाओं के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए गए, उनकी समस्याओं का निराकरण भी कराया गया। इस दौरान उपस्थित सभी बालक-बालिकाओं को बाल विवाह की सूचना देने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं ने बाल विवाह न करने, न करवाने और जहां भी इसकी सूचना मिले, वहां प्रशासन को जानकारी देने की शपथ ली। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश मौर्य, महिला बाल विकास से पर्यवेक्षक पूजा चौहान, भारती भल्लावी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मुनेश उमरिया, सुनीता चोरे, स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply