Skip to content
Friday, 20 November 2026
हरदा

जिले में 254 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने दी गीता ओलंपियाड परीक्षा

2 min read
22 3

-प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

अनोखा तीर, हरदा। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल एवं विश्व गीता प्रतिष्ठानम उज्जैन के निर्देशानुसार 19 नवंबर को जिले में विद्यालय स्तरीय श्रीमद्भगवद्गीता ओलंपियाड परीक्षा का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिले के पांच शासकीय विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 254 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने परीक्षा दी। जिला संस्कृत प्रभारी एवं गीता ओलंपियाड परीक्षा सहायक प्रभारी हेमलता अग्रवाल ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श चरित्र, गीता के कर्म, ज्ञान एवं भक्ति के संदेश तथा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के जीवन मूल्यों को समझने का अवसर मिल रहा है। जिला नोडल परीक्षा प्रभारी एस.के. यादव ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाएं हमें धर्म, सत्य एवं कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। जिले के परीक्षा केंद्र शासकीय डॉ. बी.आर. अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय हरदा, शासकीय सांदीपनि विद्यालय अबगांव कला, शासकीय सांदीपनि विद्यालय खिरकिया, एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्वालनगर तथा शासकीय हाई स्कूल अबगांव खुर्द रहे। अग्रवाल ने बताया कि आगामी 30 नवंबर को जिला स्तरीय परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल होंगे।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply