Skip to content
Friday, 20 November 2026
हरदा

नर्मदा किनारे जेसीबी से मिट्टी का अवैध खनन

2 min read
32 2

-ईंट निर्माण के लिए बना दिए मिट्टी के पहाड़

अनोखा तीर, हंडिया। जिले की हंडिया तहसील क्षेत्र में बिना रोक-टोक के मिट्टी खनन व डंपरों से परिवहन का कार्य खुलेआम जारी है। बिना परमिशन और जिम्मेदारों की मौन स्वीकृति के इतने बड़े मिट्टी के पहाड़ लगा दिए जाने के बाद भी ईंट भट्टों के निर्माण में आने वाली मिट्टी खुदाई किसके आदेश पर की जा रही है। अब प्रश्न उठना भी लाजमी है। यदि किसी भी जिम्मेदार ने आदेश नहीं दिया तो अभी तक उन पर नियमानुसार कार्रवाई क्यों नहीं की गई। ईंट भट्टों के संचालन के लिए पर्यावरण विभाग से क्या अनुमति ली गई। नर्मदा के तटों को जेसीबी मशीनों से खोदकर उसके सौंदर्य को कुरूप और बदनुमा बनाया जा रहा है। जिससे आने वाले समय में नर्मदा नदी की बाढ़ का पानी सीधे किनारे पर बसे गांव में भराकर गंभीर समस्या खड़ी करेगा। उधर ग्रामीण जनों का कहना है कि प्रशासन की खनिज नीति केवल कागजों तक ही सिमट कर रह गई है। वास्तविक धरातल पर तो केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। नदियों नहर किनारे विशेषकर बाढ़ प्रवण क्षेत्रों में खनन प्रतिबंधित होता है या बहुत कम दूरी 500 मीटर पर ही अनुमति होती है ताकि नदी का कटाव भी नदी के जल को प्रदूषित न करे। खनिज नियम 1924-25 के तहत नदी किनारे रेलमार्ग पक्की सड़क श्मशान और सार्वजनिक भवनों के पास खुदाई की दूरी राज्य सरकार द्वारा बनाए गए नियमों पर निर्भर करती है, जो मुख्य रूप से अवैध रूप से खनन रोकते और इसके लिए राज्य सरकारों द्वारा बनाए गए नियमों पर निर्भर करती हैं। मुख्य रूप से अवैध खनन रोकने और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए होती हैं, सामान्य इन संवेदनशील क्षेत्रों से खनन पट्टों की दूरी कई सौ मीटर तक निर्धारित होती है।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply