Skip to content
Thursday, 19 November 2026
हरदा

17 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

1 min read
32 1 1

अनोखा तीर, हरदा। हंडिया थाना क्षेत्र के लोटिया गांव में मंगलवार रात 17 वर्षीय संजीत चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव घर के पास जंगल में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के पहुंचने के बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया। बुधवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार संजीत तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और मजदूरी करता था। पिता संतोष चौहान ने बताया कि मंगलवार रात परिवार ने साथ खाना खाया और फिर सो गया। संजीत कब घर से निकला, किसी को पता नहीं चला। बुधवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते संजीत नाराज था। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply