-इंदौर से बालिका को तलाश कर मां के सुपुर्द किया, आरोपी जेल भेजा
अनोखा तीर, हरदा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में इंदौर से बालिका को तलाश कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र कुचबंदिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी आरएस तिवारी ने बताया कि अपराध क्रमांक 250/26 में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज कर बालिका की तलाश की जा रही थी। 14 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर इंदौर में तलाश की। बालिका उज्जैन नाका इलाके के एक मकान में मिली। बालिका को हरदा लाने के बाद महिला पुलिस अधिकारी ने जरूरी बयान दर्ज किए और मेडिकल जांच कराई। इसके बाद उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। एसपी अंकित जायसवाल ने आरोपी जितेंद्र कुचबंदिया की गिरफ्तारी पर 16 नवंबर को 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। एसआई संदीप यादव और महिला आरक्षक कामिनी नाइक बालिका और आरोपी को इंदौर से हरदा लेकर आए।
अपहरण के मामले में पुलिस को सफलता

0 Views
What do you think?



