Skip to content
Thursday, 19 November 2026
हरदा

 महिलाओं ने उपवास रखकर की आंवला वृक्ष की पूजा

1 min read
08 1 1

-108 परिक्रमा लगाकर की परिवार की सुख-समृद्धि की कामना  

अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में बुधवार को आंवला नवमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाए जाने वाले इस पर्व का महिलाओं में विशेष महत्व है। इस अवसर पर सुबह से ही महिलाएं आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं। महिलाओं ने उपवास रखकर आंवला वृक्ष की विधि-विधान से पूजा की और वृक्ष के चारों ओर 108 परिक्रमा लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सुखी जीवन की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने वृक्ष पर जल अर्पित किया और धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजन सामग्री से आराधना की। पर्व की विशेष परंपरा के अनुसार महिलाओं ने आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर कथा सुनी। इसके बाद वृक्ष की छांव में ही एक समय भोजन किया। मान्यता है कि आंवला नवमी पर आंवला वृक्ष की पूजा और उसके नीचे भोजन करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। पूरे क्षेत्र में महिलाओं ने परंपरागत तरीके से पर्व मनाकर धार्मिक आस्था और संस्कृति का निर्वहन किया।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply