Skip to content
Thursday, 19 November 2026
हरदा

महिलाओं ने श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई आंवला नवमी  

1 min read
07 1 2

अनोखा तीर, खिरकिया। ग्राम चारूवा में आंवला नवमी का पर्व महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर ग्राम की महिलाओं ने आंवले के वृक्ष का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सुखी जीवन की कामना की। हेमा सोनी ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। पौराणिक कथा के अनुसार आंवले का वृक्ष भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा, जल अर्पण और वृक्ष के नीचे भोजन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। यह पर्व दान-पुण्य, धर्म-कर्म और परिवार की मंगलकामना का प्रतीक माना जाता है। पूजन में मंगला पाराशर, रुक्मिणी पंवार, श्रीजी सोनी, किरण सोनी, रानी नामदेव, रंजना नामदेव, श्वेता दुबे एवं प्रीति राजपूत सहित ग्राम की महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी महिलाओं ने परंपरानुसार पूजा-अर्चना कर धार्मिक उत्साह के साथ पर्व मनाया।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply