Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
हरदा

21 नवंबर को हरदा जिले में लगेंगे बिजली उपभोक्ता समाधान शिविर

2 min read
Text Size:


-बिल और मीटर संबंधी शिकायतों का होगा निराकरण
अनोखा तीर, हरदा।
मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के हरदा उत्तर संभाग द्वारा संपर्क अभियान-2026 के अंतर्गत 21 नवंबर को जिले के विभिन्न स्थानों पर विद्युत उपभोक्ता समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना और विद्युत सेवाओं को अधिक सुगम बनाना है। विद्युत कंपनी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 21 नवंबर को जिले के छह स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। इनमें हरदा शहर में नगर पालिका के पास, हरदा उत्तर वितरण केंद्र के अंतर्गत काकरदा, हरदा दक्षिण के अंतर्गत रामायखेड़ी, खिरकिया में वार्ड क्रमांक-04, चारूवा में जमनिया खुर्द तथा मसंगांव में भामपुरा में शिविर आयोजित होंगे। शिविरों में उपभोक्ता बिजली बिल संबंधी शिकायतें, गलत या अधिक बिल, मीटर संबंधी समस्याएं, नाम परिवर्तन, भार परिवर्तन, नए विद्युत कनेक्शन, कनेक्शन से संबंधित लंबित प्रकरण और बकाया राशि संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा अन्य विद्युत संबंधी शिकायतों का भी नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। कंपनी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि शिविरों में प्राप्त शिकायतों का मौके पर यथासंभव त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें तथा उपभोक्ताओं को आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएं। विद्युत कंपनी ने जिले के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 21 नवंबर को अपने क्षेत्र के निर्धारित शिविर स्थल पर पहुंचकर बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण कराएं और संपर्क अभियान-2026 का लाभ उठाएं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply