Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
हरदा

बैलगाड़ी दौड़…

2 min read
28 2
Text Size:

-हरदा की बैलजोड़ी ‘शक्ति-रुबाब का जलवा, जीता १ लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार
-सिवनी में हुई शंकर पट प्रतियोगिता

अनोखा तीर, हरदा। बैलगाड़ी दौड़ के मैदान में हरदा जिले की बैलजोड़ी ने अपनी रफ्तार और दमखम से प्रदेशभर में पहचान बनाई है। सिवनी जिले के बरघाट तहसील अंतर्गत कौड़िया घीसी नाका में आयोजित ऐतिहासिक शंकर पट प्रतियोगिता में ग्राम जामली निवासी राजेश पवार की बैलजोड़ी ‘हिंदकेसरी शक्ति-रुबाब ने 100 जोड़ियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस शानदार प्रदर्शन पर जोड़ी ने एक लाख रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 1111 फीट की पट्टी पर बैलगाड़ी दौड़ का मुकाबला हुआ। इसमें ड्राइवर राजा यादव के कुशल संचालन में शक्ति और रुबाब की जोड़ी ने 27.09 पॉइंट के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बैलजोड़ियों ने हिस्सा लिया था। दौड़ प्रेमी विजय जेवल्या ने इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह केवल राजेश पवार की नहीं, बल्कि पूरे हरदा जिले के किसानों की जीत है। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत और अपने बैलों के प्रति समर्पण का परिणाम है कि हरदा की जोड़ियां अलग-अलग जिलों में आयोजित प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इस उपलब्धि से ग्राम जामली सहित पूरे हरदा जिले में हर्ष का माहौल है। क्षेत्रवासियों और किसान भाइयों ने राजेश पवार को बधाई देते हुए शक्ति और रुबाब की जोड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply