Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
हरदा

शहीद ईलाप सिंह सिंचाई परियोजना से खेतों तक पहुंचा पानी

2 min read
27 1
Text Size:

-छह गांवों के ग्रामीणों ने कमल पटेल का जताया आभार

अनोखा तीर, हरदा। शहीद ईलाप सिंह सिंचाई परियोजना के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचने से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में ग्राम नयापुरा, साल्याखेड़ी, चिराखान, जोगा, ऊंचान और काकड़दा के ग्रामीणों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता कमल पटेल से उनके गृह ग्राम बरंगा में मुलाकात कर आभार जताया। ग्रामीणों ने बताया कि परियोजना के तहत पाइपलाइन से सिंचाई की सुविधा मिलने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। खेतों तक पानी पहुंचने से कृषि कार्यों को गति मिलेगी और किसानों को लाभ होगा। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन की स्वीकृति के लिए भी कमल पटेल का धन्यवाद किया। मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने प्रस्तावित विद्युत सब स्टेशन के लिए भूमि की उपलब्धता सहित अन्य समस्याओं और आवश्यकताओं से अवगत कराया। कमल पटेल ने ग्रामीणों की बात सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार विकास की प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामीणों ने सिंचाई परियोजना और विद्युत सुविधाओं के लिए किए गए प्रयासों पर उनका आभार व्यक्त किया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply