Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
हरदा

पत्नी से विवाद : युवक ने की आत्महत्या

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा।
शहर की चौबे कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले 28 वर्षीय आकाश चौहान ने रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब 2 बजे की है। आकाश, ओमप्रकाश चौहान के बेटे थे और नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील के डेठी गांव के रहने वाले थे। वह फरवरी से चौबे कॉलोनी में अभिषेक गोस्वामी के मकान में किराए पर रह रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। आकाश अपनी पत्नी पायल और तीन साल के बेटे के साथ रहते थे। काम नहीं करने की बात पर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले आकाश के दोस्त और उसकी पत्नी ने दोनों को समझाया। उन्होंने पायल और बच्चे को अपने घर रुकने के लिए कहा, ताकि विवाद न बढ़े। आकाश घर में अकेले थे। जब उन्होंने काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो पुलिस को सूचना दी गई। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply