अनोखा तीर, हरदा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन हरदा द्वारा संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अंडर-18 बॉयज क्रिकेट टीम का चयन किया जाना है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि चयन ट्रायल दिनांक 19 नवंबर, गुरुवार को सुबह 9 बजे से नेहरू स्टेडियम, हरदा में आयोजित की जाएगी। जिस खिलाड़ी का जन्म 01 सितंबर 2008 को या उसके बाद हुआ हो, वे खिलाड़ी इस ट्रायल के लिए पात्र होंगे। सभी खिलाड़ियों को अपना जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। इस चयन ट्रायल में हरदा जिले की हरदा, हंडिया, टिमरनी, रहटगांव, खिरकिया, सिराली तहसील सहित ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की टीम बनाकर मैच करवाया जाएगा, उसके बाद संभागीय टीम तैयार की जाएगी जो आगामी दिनों में जिले का प्रतिनिधित्व करने संभागीय प्रतियोगिता में भाग लेने जाएगी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने सभी क्रिकेट खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस चयन ट्रायल में भाग लें और अपने जिले का नाम रोशन करें। अधिक जानकारी के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव हेमंत गोस्वामी से संपर्क कर सकते हैं।
अंडर-18 बालक क्रिकेट टीम का चयन ट्रायल 19 नवंबर को



