-नेहरू पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
अनोखा तीर, हरदा। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर जिला कार्यालय एवं नगर के नेहरू पार्क में नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी, जिसमें देश में वैज्ञानिक और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिला एवं आईआईटी एम्स आईआईएम और भाखड़ा नांगल बांध जैसे बड़े संस्थानों और परियोजनाओं की नींव रखी। गुटनिरपेक्ष आंदोलन और पंचशील सिद्धांत की शुरुआत हुई जो विश्व स्तर पर शांति और स्वतंत्र विदेश नीति के लिए की गई। योजना आयोग का गठन किया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया, भारत की विदेश नीति के विकास में एक प्रमुख भूमिका रही। साथ ही उन्होंने देश के लिए 11 वर्षों का समय जेल में बिताया। उनके जीवन और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया एवं श्रद्धांजलि दी। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर जिला संगठन महासचिव गोविंद सिंह सूरमा, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद व्यास, दिनेश यादव, हरिमोहन शर्मा, इकबाल अहमद, विजय सुरमा, पिंकू जायसवाल, गोरेलाल सिसोदिया, संजय पाण्डेय, रमेश सोनकर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




