अनोखा तीर, हरदा। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को वार्ड नंबर 25 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्र.50 में बाल दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चे एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बच्चों के लिए पेंटिंग, खेलकूद, कहानी सुनाने और डांस सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक पूजा चौहान ने सहभागिता करते हुए बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विमला चावड़ा एवं मनीषा ओसले तथा सहायिका रूपाली पर्ते उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को चॉकलेट एवं बिस्किट वितरित किए गए। बाल दिवस के आयोजन से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
आंगनवाड़ी में मनाया बाल दिवस, बच्चों ने की विभिन्न गतिविधियां




