Skip to content
Sunday, 15 November 2026
हरदा

न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत आज निकलेगी मैराथन  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुरेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि 14 से 20 नवंबर तक न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विधिक जागरूकता को बढ़ावा देना, विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार तथा जनसामान्य तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से साप्ताहिक जागरूकता व साक्षरता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जानी है। न्यायोत्सव के तहत 15 नवंबर रविवार को प्रात: 7 बजे से शासन के अन्य विभागों के समन्वय से रन फॉर जस्टिस – ईच स्टेप टुवर्ड्स लीगल अवेयरनेस थीम पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अरविंद रघुवंशी द्वारा किया जाएगा। यह मैराथन दौड़ जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर, नारायण टॉकीज, पुरोहित मिष्ठान (चाण्डक चौराहा) चौराहा से टांक चौराहा होते हुए, परशुराम चौक, पावनी डेयरी के सामने स्थित सब्जी मण्डी से होते हुए अंबेडकर चौक से वापस जिला न्यायालय परिसर के मुख्य द्वार पर आकर समाप्त होगी। इस मैराथन रैली में सभी पत्रकार बंधु को सादर आमंत्रित किया गया है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply