Skip to content
Sunday, 15 November 2026
हरदा

20 नवंबर को बाईक रैली का आयोजन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुरेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि 14 से 20 नवंबर तक न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत 20 नवंबर 2026 शुक्रवार को समय प्रात: 10 बजे बाईक रैली का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बाईक रैली का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अरविंद रघुवंशी द्वारा किया जाएगा। यह बाईक रैली जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर नारायण टॉकीज, पुरोहित मिष्ठान (चाण्डक चौराहा) चौराहा से टांक चौराहा होते हुए, परशुराम चौक, पावनी डेयरी के सामने स्थित सब्जी मण्डी से होते हुए अंबेडकर चौक से वापस जिला न्यायालय परिसर के मुख्य द्वार पर आकर समाप्त होगी। इस बाईक रैली में सभी पत्रकार बंधु को सादर आमंत्रित किया गया है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply