अनोखा तीर, हरदा। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्म दिवस के शुभ अवसर पर फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल हरदा में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी ऋषि कुमार पारे अधिवक्ता ने बताया कि हम सुधरेंगे युग सुधरेगा तथा यज्ञ से पर्यावरण परिष्कृत होता है इस विश्वास के साथ गायत्री शक्तिपीठ हरदा की परिजनों के द्वारा 15 कुण्डीय गायत्री यज्ञ विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर संस्था के संचालक जेपी कानबे एवं प्राचार्य प्रीति बांके द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। विद्यार्थियों ने परिवार, समाज, राष्ट्र की सुख, समृद्धि एवं देश के विकास, एकता अखंडता, एवं समृद्धि हेतु वातावरण के परिमार्जन एवं परिशोधन हेतु आहुतियां दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि हम राष्ट्र के हितार्थ कार्य करेंगे और अपने जीवन में अपनी भारतीय संस्कृति की अक्षुण्णता के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे। अपने परिवार समाज एवं राष्ट्र के उत्थान लिए सेवा समर्पित भाव से पूर्ण करने का कार्य संपन्न करेंगे। हवन यज्ञ का कार्यक्रम गणेश प्रसाद आंजने, लक्ष्मी नारायण चौहान, ग्यारस राम गौर के द्वारा विधिपूर्वक संपन्न कराया गया। अंत में सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित शिक्षक को प्रसाद वितरण पर सभी के सुख मंगल जीवन की कामना की गई। इस कार्यक्रम में गोविंद शर्मा, दिलीप गौर, कांत प्रसाद भारद्वाज, चंद्रशेखर टिकरिया, प्रबंधक सियाराम गौर, प्रभुदयाल गौर आदि गायत्री परिजनों का विशेष योगदान रहा। गायत्री परिजन संतोष मालवी द्वारा यज्ञ का महत्व समझाया गया।
द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल में मनाया बाल दिवस




