-मुकेश धामंदे जिला अध्यक्ष एवं प्रबल पवार जिला मंत्री निर्वाचित
-नवीन जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा
अनोखा तीर, हरदा। भारतीय मजदूर संघ जिला हरदा का जिला अधिवेशन 14 नवंबर को एक होटल में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। अधिवेशन कुल पांच सत्रों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन की पुरानी जिला कार्यकारिणी को विधिवत भंग कर नवीन जिला कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। निर्वाचन प्रक्रिया प्रदेश निर्वाचन अधिकारी एवं भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना राजोरिया तथा भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख जितेंद्र सोनी की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई। निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत मुकेश धामंदे को जिला अध्यक्ष एवं प्रबल पवार को जिला मंत्री, भारतीय मजदूर संघ जिला हरदा के दायित्व पर निर्वाचित किया गया। नवीन जिला कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
नवीन जिला कार्यकारिणी
-जिला अध्यक्ष – मुकेश धामंदे
-उपाध्यक्ष – अतुल रघुवंशी
-उपाध्यक्ष – वीरेंद्र भाटी
-उपाध्यक्ष – शोभा ठाटे
-उपाध्यक्ष – मुकेश निकुंम
-उपाध्यक्ष – सीमा सोनी
-कोषाध्यक्ष – कैलाश विश्वकर्मा
-जिला मंत्री – प्रबल पवार
-सहमंत्री – गुलाब बाई उइके
-सहमंत्री – अमित बोरसे
-सहमंत्री – आनंद अग्रवाल
-कार्यालय मंत्री – सुभाष चौहान
-विधि प्रकोष्ठ – शंकर सिंह राजपूत
-मीडिया प्रभारी – दीपक गुर्जर, ओम प्रकाश गुर्जर
अधिवेशन के विभिन्न सत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों, श्रमिकों की समस्याओं, उनके अधिकारों की रक्षा, संगठन विस्तार, आगामी कार्ययोजना एवं भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा को जिले के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री ने प्रदेश नेतृत्व, निर्वाचन अधिकारियों तथा उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे श्रमिक हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती एवं श्रमिकों की आवाज को बुलंद करने के लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। अधिवेशन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नवीन जिला कार्यकारिणी के गठन से जिले के श्रमिकों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री एवं संपूर्ण नवीन कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।




