Skip to content
Sunday, 15 November 2026
हरदा

पिनेकल एकेडमी में आयोजित हुआ बाल मेला

2 min read
19 4
Text Size:

 

18 3

अनोखा तीर, हरदा। पिनेकल एकेडमी में बाल दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को बाल मेला आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, विशेष अतिथि जिलामंत्री बसंत सिंह राजपूत उपस्थित रहे। बाल मेला, यंग आंत्रप्रेन्योर फेयर का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश वर्मा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन, सरस्वती पूजन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत पिनेकल एकेडमी के संचालक अब्दुल सईद खान एवं ताहिद खान ने किया। स्वागत उदबोधन में संचालक सईद खान ने बताया कि विद्यार्थियों में स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह मेला आयोजित किया गया है। इस दौरान विशेष अतिथि बसंत राजपूत ने पिनेकल शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन से ही प्रतिमान गढ़े जाते हैं। उन्होंने संस्था की गतिविधियों की सराहना की। मुख्य अतिथि राजेश वर्मा ने बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पाठ्येत्तर गतिविधियां विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास करती हैं, जिससे समाज एवं देश प्रगति करता है, पिनेकल में अध्ययनरत विद्यार्थी सही मार्गदर्शन प्राप्त कर प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर कर रहे हैं। इसके बाद नन्हे मुन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, इस दौरान दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। अतिथियों ने मेले में लगे स्टॉल का निरीक्षण कर बच्चों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सोहा खान ने किया। अंत में आभार प्राचार्य प्रियंका तोमर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं उनके माता पिता उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply