अनोखा तीर, हरदा। शहर की बंगाली कॉलोनी में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे 45 वर्षीय महिला ने घर के ऊपर वाले कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान मंजू, पति अनाथ गाइन के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। महिला के पति ने बताया कि उनके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 23 और 26 साल है। शुक्रवार को कॉलोनी में पांच दिवसीय देवी उत्सव का विसर्जन जुलूस निकला था। मंजू पूरे समय जुलूस में शामिल रही थीं और सभी के साथ थीं। पति के मुताबिक, शनिवार दोपहर वह अपने बड़े भाई के घर के बाहर बैठे थे। उस समय मंजू घर में अकेली थीं। बाद में उन्हें फंदे पर देखकर अस्पताल ले जाया गया। पति ने बताया कि मंजू पिछले कुछ महीनों से माइग्रेन से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि मंजू ने ऐसा कदम क्यों उठाया। डॉक्टर ने कहा कि मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा।
बंगाली कॉलोनी में 45 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या



