Skip to content
Saturday, 14 November 2026
हरदा

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित

2 min read
Text Size:

-28 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
-७ उपाध्यक्ष और २ महामंत्रियों सहित विभिन्न पदों पर की नियुक्तियां
अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल शाह ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पंकज टेकाम, संभाग प्रभारी विक्रम आहाके, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता संजय शाह तथा जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह की अनुशंसा पर घोषित कार्यकारिणी में कुल 28 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घोषित कार्यकारिणी में मोहनलाल सोलंकी, विष्णु ठाकुर, प्रताप बाबा मिलाला, मोतीलाल भुसारे, मुकेश ठाकुर और दिनेश इवने को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। आनंद देवड़ा और रामजीवन जी को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह संतोष कलम, रामशंकर उइके, मान सिंह पंवार, रामनाथ कुमरे और शुभम इवने को मंत्री तथा राज ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। आशीष कलम को मीडिया प्रभारी, मोहित उइके को सह मीडिया प्रभारी, देवराज जी को कार्यालय मंत्री, उमेश राव को जिला आईटी प्रभारी और जितेंद्र काकोड़िया को जिला सह आईटी प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राहुल पांसे को जिला प्रशिक्षण प्रभारी, राजेश कलम को जिला सह प्रशिक्षण प्रभारी, बलराम सिंह सोलंकी को मन की बात प्रमुख, रामावतार उइके को मन की बात सह प्रमुख, दिलीप काजड़े को जिला लाभार्थी प्रभारी, रविंद्र ठाकुर को जिला लाभार्थी सह प्रभारी, पिरते सिंह को जिला नीति शोध प्रभारी और मुकेश पंवार को जिला नीति सह शोध प्रभारी बनाया गया है। जिलाध्यक्ष राहुल शाह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की रीति-नीति और अनुशासन का पालन करते हुए सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा की है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply