-पत्नी ने पति पर उंगली काटकर निगलने का लगाया आरोप
-दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ टिमरनी थाने में कराई एफआईआर
अनोखा तीर, हरदा। टिमरनी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चारखेड़ा बस स्टैंड के पास हुए विवाद में पत्नी ने पति पर उसकी बाएं हाथ की मध्यमा उंगली दांतों से काटकर अलग करने और उंगली का ऊपरी हिस्सा निगलने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, विवाद में पति-पत्नी दोनों को चोट आई है। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ टिमरनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। हरदा के अन्नापुरा मोहल्ले की रहने वाली तरुणा (27) ने बताया कि उसकी शादी 30 जनवरी 2020 को चारखेड़ा निवासी परमानंद दमाड़े से हुई थी। दोनों की शादी हरदा कृषि उपज मंडी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के सम्मेलन में हुई थी। उनकी चार साल की बेटी है। तरुणा का आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद पति ने उससे कहा था कि उसे बेटा चाहिए, नहीं तो वह उसके साथ नहीं रहेगा। उसने पिता के घर से दो लाख रुपए लाने को लेकर विवाद और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। तरुणा करीब डेढ़ साल से अपने पिता के घर रह रही है।
चारखेड़ा बस स्टैंड पर पति-पत्नी के बीच विवाद



