Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

किसानों के खाते में अंतरित की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त की राशि ऑनलाइन अंतरित की। हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जहां लाइव प्रसारण देखा गया। तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन एस.के. मडलोई ने बताया कि हरदा जिले के 58,845 किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। इनमें हरदा तहसील के 10,811, खिरकिया के 9,308, टिमरनी के 9,283, रहटगांव के 11,739, सिराली के 9,858 और हंडिया के 7,846 किसान शामिल हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, अपर कलेक्टर अनुपमा चौहान, उप संचालक डॉ. अजय रामटेके सहित किसान उपस्थित थे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply