Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

सांदीपनी स्कूल में विद्यार्थियों के बीच बैठे कलेक्टर, देखी अध्यापन व्यवस्था

1 min read
25 2 4
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर कुमार सत्यम ने जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को खिरकिया स्थित शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। वे कक्षा 7वीं की अंग्रेजी की कक्षा में विद्यार्थियों के बीच बैठे और अध्यापन देखा। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को गुणात्मक शिक्षा पर जोर देने और शिक्षकों को उन्मुखीकरण प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अंग्रेजी पाठ पढ़वाए और करियर मार्गदर्शन दिया। शिक्षिका सरिता सोलंकी को अंग्रेजी माध्यम से ही पढ़ाने के निर्देश दिए।
बिना अनुमति अनुपस्थित शिक्षक का वेतन कटेगा
निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति जन विश्वास शिविर में गए शिक्षक अंकित अवस्थी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। बिना सूचना शिक्षक को शिविर में भेजने पर जनपद सीईओ का भी एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नरोत्तम भार्गव, एसडीएम रजनी वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी उपस्थित थे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply