Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

युवा उत्सव में एलबीएस कॉलेज के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

1 min read
12 2 8
Text Size:

-तीन ने हासिल किए स्थान

अनोखा तीर, हरदा। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 30वें जिला स्तरीय युवा उत्सव में लाल बहादुर शास्त्री व्यावसायिक अध्ययन महाविद्यालय हरदा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में तीन स्थान हासिल किए। युवा उत्सव में समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के कविता लेखन वर्ग में डीएलएड द्वितीय वर्ष की छात्रा नूपुर बनिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बीबीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी कृष्णा शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बीबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थी साहित्य शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर महाविद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply