Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

हंडिया शाखा नहर का ओसराबंदी कार्यक्रम जारी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। टेल क्षेत्र के किसानों तक रबी सिंचाई हेतु पानी पहुंचाने के उद्देश्य से हंडिया शाखा नहर प्रणाली में ओसराबंदी कार्यक्रम लागू किया गया है। कार्यपालन यंत्री सोनम बाजपेयी ने बताया कि 2 नवंबर से 48 घंटे की ओसराबंदी निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे से प्रत्येक सोमवार-मंगलवार 0 से 12.09 किमी तक, प्रत्येक बुधवार-गुरुवार 12.09 से 21 किमी तक, प्रत्येक शुक्रवार-शनिवार 21 से 33 किमी तक और प्रत्येक रविवार 33 से 40 किमी तक सभी नहरें बंद रहेंगी। 33 किमी से शेष पानी से लिफ्ट सिंचाई होगी। 5 क्यूसेक से छोटी नहरें प्रथम-द्वितीय पानी में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगी। किसानों से अपील है कि बिना अनुमति व अग्रिम राशि जमा किए सिंचाई पंप न चलाएं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply