Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
हरदा

चारखेड़ा के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर

1 min read
35
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम चारखेड़ा में सोमवार सुबह एक खेत में करीब 12 से 13 फीट लंबा अजगर मिला। इसका वजन लगभग 45 किलो बताया गया है। खेत में काम कर रहे मजदूर ने अजगर को झाड़ियों में छिपा देखा, जिसके बाद सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने सावधानी से अजगर को पकड़ लिया। घटना में किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।
झाड़ियों में छिपा दिखा अजगर
फोरलेन के पास चारखेड़ा निवासी गणेश रायखेरे के खेत में मजदूर मनीष पानी दे रहा था। इसी दौरान उसे झाड़ियों में कोई बड़ा जीव दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह अजगर है। मनीष ने तुरंत इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एक व्यक्ति ने दो अन्य लोगों की मदद से अजगर को सावधानी से पकड़ लिया। खेत में इतने बड़े अजगर के मिलने की खबर से आसपास के लोगों में जिज्ञासा रही। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply