Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
हरदा

सड़क हादसा, 72 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल

1 min read
33 1
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा के टिमरनी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब एक बजे सड़क हादसे में 72 साल के बुजुर्ग लखनलाल गागरे गंभीर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से भोपाल रेफर किया गया है। नांदवा गांव के रहने वाले लखनलाल अपनी साइकिल से सोडलपुर बैंक से रुपये निकालने जा रहे थे। बहरागांव के पास बैतूल की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लखनलाल के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उनके छोटे बेटे रामचंद्र ने बताया कि उन्होंने ट्रक चालक को पकड़कर टिमरनी थाने में पुलिस को सौंप दिया है। ड्यूटी डॉक्टर रानू गुर्जर ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर है। उन्हें आगे के इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा जा रहा है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply