Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
हरदा

नर्मदापुरम कराते लीग में हरदा जिले ने जीते 4 गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज मैडल

2 min read
33
Text Size:

-दूसरा स्थान प्राप्त किया

अनोखा तीर, हरदा। दिनांक 25 अक्टूबर को नर्मदापुरम में कराते लीग प्रतियोगिता का आयोजन नर्मदापुरम जिला कराते एसोसिएशन द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के कई जिलों के चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, वहीं हरदा जिले से हरदा जिला कराते एसोसिएशन के चयनित खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया।
विजेता खिलाड़ी – जगन्नाथ पिता गोविंद दास आयु 9 वर्ष (15-20) वजन समूह में खेलते हुए सामने वाले खिलाड़ी को 0-8 के स्कोर से हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं पिहू निलेश सेन आयु 12 वर्ष (20-25) वजन समूह में खेलते हुए सामने वाले खिलाड़ी को 0-8 के स्कोर से जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। दूसरी ओर ईशा सोहन सिंह राजपूत आयु 12 वर्ष (25-30) वजन में खेलते हुए इंदौर को हराकर गोल्ड मेडल जीता। मानस सेन आयु 14 वर्ष (30-35) वजन समूह में कड़ा मुकाबला खेलते हुए गोल्ड मेडल जीता।  यशस्वी पिता महेंद्र प्रजापति ने आयु 8 वर्ष (15-20) वजन समूह में सराहनीय प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। हिमानी पिता दिनेश प्रजापति आयु 11 वर्ष (20-25) वजन समूह में सराहनीय प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं विहान पिता भूपेश बिश्नोई झाड़पा ने कड़ा मुकाबला करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस प्रकार हरदा जिले ने 4 गोल्ड मेडल और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता व हरदा सीनियर प्रशिक्षक निलेश सेन (ब्लैक बेल्ट) को बेस्ट मास्टर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। वहीं हरदा जिला गर्ल्स कोच श्रीमती रेणुका सेन (ब्लैक बेल्ट) को रेफरी की भूमिका के लिए ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। अंत में नर्मदापुरम लीग मध्यप्रदेश प्रतियोगिता में हरदा जिले को दूसरा स्थान प्राप्त होने पर प्रशिक्षक निलेश सेन को आयोजन समिति नर्मदापुरम जिला कराते एसोसिएशन के सचिव रवि साहू एवं अतिथियों द्वारा द्वितीय स्थान की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply