Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
हरदा

मोटरसाइकिल चलाने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

1 min read
32 1
Text Size:

अनोखा तीर, खिरकिया/हरदा। मोटरसाइकिल चलाने की बात को लेकर हुए विवाद में युवक के सिर पर लोहे की सब्बल से हमला कर उसे गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में किल्लौद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय हरसूद में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को ग्राम कुंडिया निवासी फरियादी ने थाना किल्लौद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि मोटरसाइकिल चलाने की बात को लेकर हुए विवाद में राजा राजपूत ने उसके पुत्र प्रीतम के सिर पर लोहे की सब्बल से वार किया। वहीं, दीपक राजपूत ने भी मारपीट कर अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक खंडवा अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) और एसडीओपी हरसूद के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए राजा पिता विश्वनाथ सिंह राजपूत और दीपक पिता अर्जुन सिंह राजपूत, निवासी ग्राम कुंडिया, को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में निरीक्षक विजय वर्मा, उपनिरीक्षक सखाराम पगारे, प्रधान आरक्षक भगवानदास घाटे तथा आरक्षक अभिषेक धार्मिक और दिनेश कलम की सराहनीय भूमिका रही।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply