Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित

4 min read
07 4
Text Size:

-हितग्राहियों को मिले हितलाभ, आमजन की समस्याओं का हुआ निराकरण

अनोखा तीर, हरदा।  मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को रहटगांव के शासकीय एलएन पालीवाल हाई स्कूल परिसर में क्लस्टर स्तरीय संवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किए गए। साथ ही आमजन की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत, कलेक्टर कुमार सत्यम, पुलिस अधीक्षक शशांक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, एसडीएम टिमरनी असवनराम चिरामन, जनपद पंचायत अध्यक्ष रजनी कलम, ग्राम सरपंच सुमित्रा रंगीले सहित अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे। जनविश्वास शिविर के माध्यम से प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रहा है और मौके पर ही निराकरण कर रहा है, जिससे शासन और जनता के बीच विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों पर जाकर योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें और अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए।
हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण
क्लस्टर स्तरीय जन विश्वास शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के हितलाभ का वितरण किया गया। इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 3 स्वसहायता समूहों महालक्ष्मी स्वसहायता समूह को 6 लाख, शिवशंकर स्वसहायता समूह को 3 लाख व भोलेनाथ स्वसहायता समूह रहटगांव को 3 लाख रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदाय किए गए। इसी प्रकार जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 2 हितग्राहियों संतोषी यादव को ऑनलाइन शॉप हेतु 1.50 लाख व राहुल मालवीय को किराना दुकान हेतु 1.99 लाख रुपए के प्रमाण-पत्र, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति हरदा द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना के तहत निर्मलाबाई पति कमलेश को टेलरिंग हेतु 1 लाख रुपए, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा टंट्यामामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत 2 हितग्राही प्रभा पति लखनलाल को टेलरिंग हेतु 0.90 लाख व संतोष पिता सुखराम को किराना व्यवसाय हेतु 0.75 लाख रुपए तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा बागवानी यंत्रीकरण योजना के तहत राजकुमार पिता भगवानदास को ट्रेक्टर हेतु 2.45 लाख, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत रविशंकर तोमर पिता रणजीत सिंह तोमर को स्प्रिंकलर व माइक्रो स्प्रिंकलर हेतु 0.51 लाख तथा पीएमएफएमई योजना के तहत विनोद गौर को पशु आहार के लिए 10 लाख रुपए के प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा शिविर में संबल योजना के तहत हितग्राही विनोद के परिजन पूनम, पंचम धुर्वे के परिजन प्यारीबाई व सीमाबाई के परिजन टीकाराम को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 2 लाड़लियों पूर्वी व दिव्या को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
क्लस्टर स्तरीय शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागों में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के स्टाल भी लगाए गए थे। साथ ही आधार कार्ड पंजीयन शिविर, स्वास्थ्य शिविर, फार्मर आईडी बनाने हेतु राजस्व शिविर भी आयोजित किए गए।
उद्यम संवाद कार्यक्रम में हितग्राहियों ने साझा किए अनुभव
जन विश्वास कार्यक्रम में उद्योग विभाग द्वारा उद्यम संवाद कार्यक्रम के तहत उद्यमियों से संवाद किया गया। उद्यम संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के हितग्राही कृष्णकांत गौर ने ऑनलाइन कार्य व शाकिर शाह ने आटा चक्की व्यवसाय, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत संतोषी यादव, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के हितग्राही महेश पिता नत्थू उइके ग्राम धनपाड़ा ने दुग्ध उत्पादन व्यवसाय, 10$1 बकरी पालन इकाई के हितग्राही राजाराम पिता बाबूलाल पाल ने बकरी पालन व्यवसाय तथा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के हितग्राही शशिमोहन बांके ने रिटेल ट्रेड व्यवसाय के अपने अनुभवों व योजना से प्राप्त लाभ की जानकारी को साझा किया। इस दौरान आमजन से उनकी समस्याओं के संबंध में 213 आवेदन प्राप्त हुए। संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply