Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

शरद पूर्णिमा महोत्सव में मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

2 min read
Text Size:

-गरबा रास और ऑनलाइन ज्ञानदीप प्रतियोगिता भी होगी
-25 अक्टूबर को माहेश्वरी मांगलिक भवन हरदा में होगा आयोजन
अनोखा तीर, हरदा। नगर में माहेश्वरी समाज हरदा द्वारा शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 25 अक्टूबर रविवार को रात 9 बजे माहेश्वरी मांगलिक भवन, हरदा में किया जाएगा। महोत्सव में मेधावी छात्र सम्मान समारोह, गरबा रास और सरप्राइज गेम्स एवं ऑनलाइन ज्ञानदीप प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह है। समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजबंधुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। महोत्सव के तहत वर्ष 2026 में कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को अपनी अंकसूची 24 अक्टूबर शनिवार को शाम 7 बजे से पहले अनुज तोषनीवाल अथवा अंकित सोमानी के पास जमा करानी होगी।
महिला मंडल करेगा गरबा रास का आयोजन
कार्यक्रम में महिला मंडल एवं नवयुवती संगठन द्वारा गरबा रास का आयोजन किया जाएगा। वहीं नवयुवती एवं नवयुवक संगठन की ओर से सरप्राइज गेम्स एवं ऑनलाइन ज्ञानदीप प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। आयोजकों के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को बढ़ावा देना है। माहेश्वरी समाज हरदा के अध्यक्ष राजीव मोहता एवं सचिव गिरिराज तोतला ने समाज के सभी परिवारों से शरद पूर्णिमा की पावन चांदनी में आयोजित महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply