Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

प्रणव का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

2 min read
13 7
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 31वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 26 अक्टूबर 2026 तक कैंपियन स्कूल इंटरनेशनल स्केटिंग रिंक, भोपाल में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए रेवा रोलर स्केटिंग क्लब, हरदा के खिलाड़ी प्रणव अग्रवाल का चयन हुआ है। क्लब के स्केटिंग प्रशिक्षक रितेश गौहर ने बताया कि कक्षा 10वीं के छात्र प्रणव अग्रवाल का चयन जूनियर 15-18 वर्ष आयु वर्ग की इनलाइन स्केटिंग श्रेणी में हुआ है। प्रणव ने अपनी मेहनत, लगन एवं निरंतर अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही प्रणव अग्रवाल ने हाल ही में बैतूल में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की संभागीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 1 से 5 नवंबर 2026 तक मंदसौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रणव की इस दोहरी उपलब्धि से रेवा रोलर स्केटिंग क्लब एवं हरदा जिले में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता पर उनके माता-पिता, स्केटिंग प्रशिक्षक रितेश गौहर एवं क्लब के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। क्लब को उम्मीद है कि प्रणव अग्रवाल आगामी प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर हरदा जिले का नाम रोशन करेंगे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply