Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

कृत्रिम कुण्ड में गणेश प्रतिमाओं का क्रेन के माध्यम से हुआ विसर्जन

2 min read
Text Size:

-नदियों के घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस व होमगार्ड जवान रहे तैनात

अनोखा तीर, हंडिया। हरदा जिले में गणेश उत्सव के समापन के बाद गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी थी। इस बार छोटी-बड़ी सभी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नदियों में सीधे करने के बजाय प्रशासन द्वारा बनाए गए कृत्रिम विसर्जन कुण्डों में कराई जा रहीं हैं। नर्मदा नदी के रिद्धनाथ घाट पर आवश्यक व्यवस्थाएं हरदा जिला प्रशासन द्वारा की गई हंै। गणेश प्रतिमाओं को भक्तों द्वारा क्रेन की मदद से कृत्रिम कुण्ड तक ले जाकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और आरती करने के बाद विसर्जित किया गया। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से नदी के जल में सीधे प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं करने की अपील गई। उधर पीओपी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं को नर्मदा के जल में ना विसर्जित करते हुए विसर्जन कुण्ड में उनका विसर्जन क्रेन के माध्यम से कराया गया। विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए नर्मदा नदी के घाटों सहित प्रमुख विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मियों के साथ होमगार्ड एनडीआरएफ के जवान भी तैनात किए गए थे। इस दैरान घाटों पर प्रशासन और पुलिस की टीम भी श्रद्धालुओं की भीड़ एवं विसर्जन व्यवस्था पर नजर बनाए रही। बताया गया कि प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ नदी और जलस्रोतों की स्वच्छता एवं सुरक्षा बनाए रखना है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply