Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

प्रधानमंत्री ने सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवाद

2 min read

-जिले में यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियानअंतर्गत वड़नगर से वाराणसी तक विशेष बाइक यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा 17 सितंबर को वड़नगर से रवाना हुई है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में बाइकों पर सेवा यात्री शामिल हैं। यात्रा के दौरान सेवा, जनसंवाद और राष्ट्रीय एकता से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। वड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही ‘जन जल सेवा संकल्प बाइक यात्रा रूट- 9 के हरदा पहुंचने पर जिले में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फे्रंसिंग के माध्यम से यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान अन्य स्थानों से वर्चुअली जुड़े यात्रियों से भी संवाद किया। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक टिमरनी संजय शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थितरहे।
पं. उपाध्याय प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, शहीदों को दी श्रद्धांजली
‘जन जल सेवा संकल्प बाइक यात्राÓ के दौरान सेवा यात्रियों ने नगर पालिका हरदा में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका में शहीद ज्योति पर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजली दी तथा शहीद गेलरी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजू कमेड़िया, उपाध्यक्ष नगर पालिका अंशुल गोयल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ‘जन जल सेवा संकल्प बाइक यात्राÓ के दौरान सेवा यात्रियों ने ग्राम करताना की नमो वाटिका पौधरोपण किया। उन्होंने करताना के ग्राम पंचायत भवन में जनसंवाद किया। सेवा यात्रियों ने ग्राम गोदड़ी में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से चर्चा भी की।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply