अजनाल नदी तट पर कुंड में हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

-‘गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा शहर, 10 दिवसीय महोत्सव का समापन

अनोखा तीर, हरदा। दस दिवसीय गणेशोत्सव के समापन पर शुक्रवार को शहर में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। श्रद्धालु गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ प्रतिमाएं लेकर अजनाल नदी तट पहुंचे, जहां बनाए गए कुंड में विधि-विधान से विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। विभिन्न गणेश मंडलों ने जुलूस के रूप में प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक पहुंचाया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। गणेशोत्सव के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना एवं धार्मिक आयोजन किए गए। अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर गणपति के आगमन की कामना की।

0 Views

Leave a Reply